Mahtari vandana yojana | महतारी वंदन योजना | फॉर्म कैसे भरें | पात्रता
Join Our Groups WhatsApp Group Telegram Group महतारी वंदन योजना 2025 :Mahtari Vandana Yojana 2025 CG state gov के बारे में आवश्यक जानकारी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में सीएम लाडली बहना योजना संचालित है, उसी प्रकार से महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी योजना (Mahtari Vandana Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। महतारी वंदन योजना क्या है ? छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि की जाती है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को प्राप्त होता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं जिसमें विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल है। महतारी बंधन योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उन्हें अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े। इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी है | महतारी वंदन योजना पात्रता महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है। जिनमें 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयु तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं को विशेष तौर पर इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है उन्हें भी इस योजना का फायदा मिल सकता है। महतारी वंदन योजना के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे? महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास उपरोक्त दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए। आधार कार्ड राशन कार्ड आयु प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर बैंक खाता पासबुक Mahtari Vandana Yojana 2025 Overview लेख का नाम Mahtari Vandana Yojana योजना का प्रकार सरकारी योजना विषय मातृत्व सहायता योजना किश्त की तारीख 25 जनवरी 2025 राशि ₹651.37 करोड़ लाभार्थी महिलाएं 70 लाख महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in ऑनलाइन स्टेटस चेक यहाँ देखें आवेदन की स्थिति उपलब्ध शपथ पत्र PDF संपर्क जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कितनी धनराशि प्राप्त होती है? महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने मिलती है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक मदद प्राप्त होती है। महतारी योजना का लाभ महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होता है। ऐसे में यदि छत्तीसगढ़ की निवासी महिलाओं को महतारी योजना का लाभ पाना है, तो उन्हें अपना बैंक में खाता अवश्य खुलवा लेना चाहिए, अन्यथा आपको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा। महतारी वंदन योजना का पैसा कब तक मिलेगा? महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 11 किस्तें जारी की जा चुकी है। जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक महतारी वंदन योजना का फायदा मिल चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की पहली किस्त के तौर पर करीब 655 करोड़ रुपए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी किए गए और दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। महतारी योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए आपको अपना बैंक खाता आधार से लिंक अवश्य करना होगा वरना आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। महतारी वंदना योजना के लाभ – Mahtari Vandana Yojana 11th Kist आर्थिक सहायता: राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता। स्वास्थ्य सुधार: गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार। डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभ: सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का समर्थन: योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं। स्थिरता: योजना के माध्यम से निरंतर मासिक सहायता प्रदान की जाती है। [ez-toc] Mahtari vandana yojana form PDF 2025: महतारी वंदना योजना का फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया देखें महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें? |आवेदन कैसे करें? छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑफलाइन आवेदन हेतु आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से महतारी वंदना योजना का फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से भी महतारी वंदन योजना फॉर्म PDF डाउनलोड कर सकते हैं। Mahatari Vandana Yojana Form Pdf “महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने से पहले इन स्टेप्स का ध्यानपूर्वक पालन करें ताकि कोई गलती न हो।” सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें “लिंक पर क्लिक करने के बाद महतारी वंदन योजना का फॉर्म पीडीएफ में खुलेगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालें। फिर सबसे पहले हितग्राही की जानकारी भरें।” प्रिंट कर लेने के बाद सबसे पहले हितग्राही की जानकारी भरिए – आवेदिका का प्रकार (विवाहित/विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता) आवेदन की तिथि आवेदिका का नाम (आधार कार्ड के अनुसार ) पति का नाम आवेदिका की जन्मतिथि (आधार कार्ड के अनुसार) “जन्मतिथि के सत्यापन हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करें (जैसे: जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) आवेदिका की जाति आवेदिका का वर्ग (SC / ST / OBC / General) यदि आवेदिका पिछड़ी जनजाति (OBC) श्रेणी में आती हैं, तो “हाँ” का चयन करें। अन्यथा “नहीं” चुनें। जिला क्षेत्र ब्लॉक सेक्टर गाँव / वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र का नाम आवेदिका का आधार नंबर पति का आधार नंबर आवेदिका और उसके पति का पैन नंबर राशन कार्ड अधिकारी का नाम (ऑप्शनल) राशन कार्ड का नंबर उपरोक्त जानकारी देने के बाद अब हितग्राही के … Continue reading Mahtari vandana yojana | महतारी वंदन योजना | फॉर्म कैसे भरें | पात्रता
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed